ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

छात्रा पर नाबालिग प्रेमी ने मुर्गा काटने वाले चाकू से किया हमला, भीड़ के हत्थे चढ़ गया आरोपी

भागलपुर में 10वीं के छात्र ने कोचिंग की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की के हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं है। वह बुरी तरह घायल हो गयी है। आरोपी ने कहा कि "मैं उससे प्यार करता था लेकिन वह बात नहीं कर रही थी।

Bihar
एकतरफा प्यार में लड़की पर हमला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित माछीपुर चौक पर बुधवार की सुबह एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। दसवीं क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने कोचिंग जा रही एक छात्रा पर मुर्गा काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लड़की के हाथ पर तीन जगह गहरे घाव हो गये और पेट में भी चाकू मारा गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


दोनों छात्र एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं। रोजाना की तरह छात्रा सुबह करीब 8:30 बजे कोचिंग पहुंची थी। वहां आरोपी लड़का भी आया और उसे बातचीत के बहाने 50 मीटर दूर माछीपुर चौक ले गया। पहले सामान्य बातचीत हुई, फिर कहासुनी बढ़ गई। तभी आरोपी ने मुर्गा काटने वाला चाकू निकाला और छात्रा पर हमला कर दिया।


हमले के बाद मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच कुछ पत्रकार मौके पर पहुंच गये और वीडियो बनाने लगे। तब भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस जब पहुंची तब उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और वर्दी तक फाड़ दिया गया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे DSP विधि व्यवस्था नवजीत कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल छात्रा का इलाज CNM अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


4 साल के अफेयर के बाद किया हमला

आरोपी छात्र ने बताया कि वह लड़की से पिछले 4 साल से परिचित था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उसने कहा कि कुछ समय से वह मुझसे बात नहीं कर रही थी। जबकि मैं बात करना चाहता था, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं उससे प्यार करता था।


जांच में जुटी पुलिस

SSP ह्रदयकांत ने बताया कि छात्रा अब खतरे से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से कई सबूत भी मिले हैं। FSL (फॉरेंसिक टीम) जांच में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स