ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

भागलपुर के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, अगले 24 घंटे में आने लगेगी जलस्तर में कमी

BHAGALPUR : गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिले के जिन इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है उनमें कहलगांव, सबौर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR : गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिले के जिन इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है उनमें कहलगांव, सबौर, नारायणपुर इस्माइलपुर, नाथनगर के अलावे दो दर्जन गांव शामिल हैं. एनएच 80 पर बाढ़ का पानी बहने के कारण गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया है.

उधर केंद्रीय जल आयोग ने उम्मीद जताई है कि अगले 24 घंटे के बाद नदियों के जलस्तर में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी. गंगा नदी का जलस्तर साहिबगंज में आज सुबह खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर था. कल सुबह तक इसमें 35 सेंटीमीटर कमी होने की संभावना है. कोसी नदी का जलस्तर बाल तारा में खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया. इसमें भी रविवार तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है.

कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर नीचे है जबकि फरक्का में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर था. हालांकि रविवार की सुबह तक इसमें 60 सेंटीमीटर की कमी होने की संभावना जताई गई है.