ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बैलून में गैस भरने के दौरान फट गया सिलेंडर, हादसे में एक की मौत 2 घायल

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। शोभा यात्रा के दौरान बैलून में गैस भरने वाला स

बैलून में गैस भरने के दौरान फट गया सिलेंडर, हादसे में एक की मौत 2 घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। शोभा यात्रा के दौरान बैलून में गैस भरने वाला सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे बैलून में हवा भरने वाले दुकानदारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में अफऱा-तफरी का माहौल है। 


घटना भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र के शारदा टॉकीज के पास की है जहां काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बैलून भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान बैलून में गैस भरने वाले व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ब्लास्ट के दौरान 2 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। 


सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही शोभा यात्रा में जा रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग को हल्की चोट आई है। वहीं घायल 2 लोगों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता