ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम से भिड़ गयी युवती, कहा- पहले गलती बताओ फिर गिरफ्तार करो

BHAGALPUR: भागलपुर में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भागलपुर नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया और उनसे जुर्माना भी वसूला। तभी इसी दौरान एक युवती से उनकी न

अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम से भिड़ गयी युवती, कहा- पहले गलती बताओ फिर गिरफ्तार करो
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भागलपुर नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया और उनसे जुर्माना भी वसूला। तभी इसी दौरान एक युवती से उनकी नोकझोंक हो गयी। युवती फुटकर दुकानदार की बेटी बतायी जा रही है। जब उसे पुलिस अपने साथ थाने ले जा रही थी तब उसने जमकर इसका विरोध किया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती का कहना था कि उसे थाने ले जाया जा रहा है लेकिन उसकी गलती क्या है पहले पुलिस यह बताये। 


युवती के साथ उसकी मांग भी थी जो पुलिस और नगर निगम के इस कार्रवाई का विरोध कर रही थी। दोनों ने पुलिस की गाड़ी में नहीं बैठने का फैसला लिया और खुद पैदल कोतवाली थाने पहुंच गयी। बताया जाता है कि सरकारी काम में बाधा डालने के जुर्म में दोनों को हिरासत में लिया गया। युवती की पहचान फुटकर दुकानदार की बेटी निकिता सोनी के रूप में हुई है। दरअसल दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा जैसा महापर्व इसी महीने हैं। इसे लेकर अभी से ही सड़कों के किनारे फुटकर दुकान लगने शुरू हो गये है।


 पूरे फुटपाथ इलाके में दुकानें सजती है। जिसके कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को बाइक लगाने के लिए भी जगह नहीं मिलती। लोगों के इसी परेशानियों को देखते हुए नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। बुधवार को भी भागलपुर के खलीफाबाग चौक सहित कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम और पुलिस की टीम साथ थी और अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी। अतिक्रमण लगाए जाने पर कई दुकानदारों से चालान भी काटे गए। 


उसी दौरान नगर निगम के कर्मचारियों से एक युवती की घंटों नोकझोंक हुई। नगर निगम कर्मचारी उन्हें फुटपाथ पर से दुकान हटाने की बात कर रहे थे तभी युवती कर्मचारी से बात करते अचानक गिर गई। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने नगर निगम की टीम को जमकर लताड़ा। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अतिक्रमण के दौरान एसबीएम धनंजय कुमार यातायात डीएसपी प्रकाश कुमार यातायात थाना प्रभारी बृजेश कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में खलीफाबाग चौक से स्टेशन जाने के रास्ते स्थाई दुकानदारों को रोड पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य चला।


 युवती के साथ उसकी मां भी मौके पर मौजूद थीं। युवती को जब हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिस आगे बढ़ी तो वह गुस्सा हो गयी। उसका कहना था कि पहले उसकी गलती क्या है यह बतायी जाए। मेरी गलती बताओ और मुझे गिरफ्तार करके ले चलो। वहीं पुलिस ने भी अपना कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उसे गिरफ्त में लेने की कोशिश की लेकिन वह महिला इतनी सख्त थी कि वह गाड़ी पर नहीं बैठी और वह पैदल अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गयी। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें