ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में पलटा ऑटो, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

BHAGALPUR: भागलपुर के अजमेरीपुर बैरिया जाने वाली सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। ऑटो पर महिला और बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे।

अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में पलटा ऑटो, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के अजमेरीपुर बैरिया जाने वाली सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। ऑटो पर महिला और बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो पर सवार पैसेंजर्स को सुरक्षित पानी से निकाला गया। 


भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के रतीपुर बैरिया पंचायत के श्रीरामपुर अजमेरीपुर बैरिया को जाने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में यात्रियों से भरी ऑटो पलट गई। ऑटो में आधा दर्जन से अधिक बच्चे और महिला सवार थे। ऑटो के पलटने के बाद  घटनास्थल पर चीख पुकार मच गया. तभी राहगीरों ने ऑटो में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 


बताया जाता है की ऑटो पर सवार सभी लोग अजमेरीपुर बेरिया के हैं जो नाथनगर जा रहे थे तभी सड़क पर पानी का तेज बहाव होने के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में ऑटो पलट गया। वही रतीपुर बैरिया पंचायत के सरपंच रंजीत यादव ने बताया सुबह से पानी के तेज बहाव को लेकर इलाके के लोगों को आगाह कर दिया गया था कि श्री रामपुर अजमेरीपुर बैरिया और गोसाईदासपुर सड़क पर कोई भी वाहन लेकर ना जाए लेकिन लोग अपनी जान हथेली पर तो रखते ही है दूसरों के जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। यदि उस वक्त वहां राजगीर मौजूद नहीं रहते तो बड़ी घटना हो सकती थी। समय रहते राहगीरों ने पानी भरे गड्ढे में गिरे ऑटो सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया।   

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता