ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

अगुवानी पुल हादसा: ब्रिज गिरने के बाद से गार्ड लापता, गंगा में तलाश कर रही NDRF की टीम

BHAGALPUR: रविवार की देर शाम भागलपुर में निर्माणाधीन अनावानी पुल का हिस्सा देखते ही देखते गंगा में विलीन हो गया। एक साल में दूसरी बार पुल का हिस्सा रेत की दीवार की तरह भरभराकर गिर

अगुवानी पुल हादसा: ब्रिज गिरने के बाद से गार्ड लापता, गंगा में तलाश कर रही NDRF की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: रविवार की देर शाम भागलपुर में निर्माणाधीन अनावानी पुल का हिस्सा देखते ही देखते गंगा में विलीन हो गया। एक साल में दूसरी बार पुल का हिस्सा रेत की दीवार की तरह भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद से निर्णाण कंपनी एसपी सिंगला का एक गार्ड लापता बताया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम लापता गार्ड को गंगा में तलाश कर रही है।


लापता गार्ड की पहचान विभाष कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि पुल के 10 नंबर पाया पर उसकी ड्यूटी लगी थी। रविवार को वह ड्यूटी पर आया था और हादसे के बाद से उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुल के पास से उसकी बाइक को बरामद किया गया है। हादसे के बाद से ही परिजन घटनास्थल पर जमे हुए हैं और उनका रो रोकर बुरा हाल है।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दिए जाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही लापता गार्ड को नदी में तलाश कर रही है। इधर, हादसे के बाद पुल के निर्माण कार्य में लगी कंपनी एसपी सिंगला के सभी कर्मचारी और अधिकारी मौके से फरार हो गए हैं।


अगुवानी पुल हादसा: ब्रिज गिरने के बाद से गार्ड लापता, गंगा में तलाश कर रही NDRF की टीम

टैग्स