ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भागलपुर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही ने की छेड़खानी, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

भागलपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है। छेड़खानी का विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किये जाने का आरोप पुरुष सिपाही पर लगाया है। इस संबंध में जिले के एसपी से शिकायत की गयी है।

sipahi per gambhir arop
सिपाही पर गंभीर आरोप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस केंद्र के एक सिपाही पर आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी सिपाही से पूछताछ की जा रही है। 


दरअसल घटना 29 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे की है। जब महिला सिपाही अपने मित्र सचिन कुमार के साथ सैंडिस कंपाउंड में थीं। सूर्यदेव पासवान ने उन्हें देखकर उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने मारपीट और छेड़छाड़ की। उसने महिला सिपाही के प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ की और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला सिपाही ने सिटी एसपी डॉ. के रामदास से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तिलकामांझी थाना और फिर महिला थाना भेजा गया, जहाँ उन्होंने सूर्यदेव पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


हालांकि सूर्यदेव पासवान खुद को बेकसूर बताया और इसे साजिश करार दिया। सूर्यदेव पासवान का कहना है कि जब उसने महिला सिपाही को समझाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसे भी चोटें आई हैं और उसने सदर अस्पताल में इलाज भी कराया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही का मित्र सचिन पहले उनके थाने में निजी चालक था, लेकिन बाद में उनसे काम लेना बंद कर दिया गया था। सूर्यदेव पासवान को महिला सिपाही की सचिन से दोस्ती पर आपत्ति थी और इसी वजह से विवाद हुआ। महिला की शिकायत के बाद इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। 

टैग्स