ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

36 इंच के दूल्हे को मिली 34 इंच की दुल्हन, अनोखी जोड़ी को देखने बिन बुलाए हजारों लोग पहुंचे...

BHAGALPUR: बिहार में इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है, लेकिन जिले में एक ऐसी भी शादी हुई है, जिसमें बिन बुलाए ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हो गए। जयमाला के दौरान स्

36 इंच के दूल्हे को मिली 34 इंच की दुल्हन, अनोखी जोड़ी को देखने बिन बुलाए हजारों लोग पहुंचे...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है, लेकिन जिले में एक ऐसी भी शादी हुई है, जिसमें बिन बुलाए ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हो गए। जयमाला के दौरान स्टेज पर लोगों के आने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस अद्भुत शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। 


दरअसल, यह शादी इसलिए अनोखी है क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को उसकी जीवनसाथी के रूप में 34 इंच की ममता मिल गई। ममता के साथ मुन्ना की ऐसी  जोड़ी लोगो ने पहले कभी नहीं देखी थी। वहीं, इस जोड़ी को देखते हुए डीजे ने 'रब ने बना दी जोड़ी' गाना बजा दिया। मुन्ना और ममता की जोड़ी अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह अनोखी शादी नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी ममता कुमारी 24वर्षी की थी। ममता ने मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के बेटे मुन्ना भारती 26वर्षी के साथ सात फेरे लिया है। इस शादी समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। 


वहीं, दूल्हा-दुल्हन के छोटे कद ने शादी को अनोखा बना दिया था। इस जोड़ी को लोग देखते हुए यही कहते थक नहीं रहे थे कि मानो किसी गुड्डा-गुड़िया की शादी हो रही हो। शादी में शामिल हुए लोगो ने कहना कि भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बनाकर भेजता है, जो आज चरितार्थ भी हो गया है। लोगो ने इस अनोखे जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। 

टैग्स