ब्रेकिंग
शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंप

भागलपुर में एक साथ 150 कौओं की मौत से हड़कंप, वन विभाग ने शुरू की जांच

भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल मैदान परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 150 कौओं की मौत हो गई। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कौओं की जान जाने से लोग भी हैरान हैं। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। ठंड से मौत की आशंका जतायी जा रही है।

bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में एक ही स्थान पर करीब 150 कौओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नवगछिया अनुमंडल मैदान परिसर की है, जहां पेड़ों के नीचे और आसपास जमीन पर बड़ी संख्या में कौओं के शव पड़े मिले।


सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मृत कौओं को देखा, तो वे हैरान रह गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उन्होंने इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में कौओं को मरते नहीं देखा था। 


मैदान परिसर में चारों ओर कौओं के शव बिखरे पड़े हैं, जिनकी संख्या लगभग 150 बताई जा रही है। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में कौओं की मौत से लोग भी हैरान हैं। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक साथ इतनी संख्या में कौओं क्यों मरे, इसका कारण क्या हो सकता है? यह सवाल लोग कर रहे हैं।


वही लोगों के इस सवाल का वन विभाग के वनरक्षी राजीव कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में ठंड लगने से कौओं की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मौत को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी मृत कौओं को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता