ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नाबालिग से शादी करने पहुंचा था दूल्हा, पुलिस ने मंडप से उठाकर भेज दिया जेल

BHAGALAPUR: यूपी का दूल्हा नाबालिग लड़की के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर भागलपुर पहुंच गया. लेकिन इसकी जब जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दूल्हे को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर

नाबालिग से शादी करने पहुंचा था दूल्हा, पुलिस ने मंडप से उठाकर भेज दिया जेल
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALAPUR: यूपी का दूल्हा नाबालिग लड़की के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर भागलपुर पहुंच गया. लेकिन इसकी जब जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दूल्हे को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला गोराडीह थाना क्षेत्र का है.

हाथरस से लेकर आया था बारात

पुलिस ने बताया कि दूल्हा शिलेन्द्र कुमार यादव यूपी के हाथरस से बारात लेकर शादी करने के आया था. उसके बारे में जानकारी मिली थी कि नाबालिग लड़की के परिजनों को पैसे का लालच देकर वह शादी कर रहा है. लड़की के मां-पिता गरीब है जिसका वह फायदा उठा रहा था. 


दो बच्चों का है बाप

पुलिस ने बताया कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है. उसके बाद भी वह दूसरी शादी कर रहा है. पहले से ही इसके दो बच्चे हैं. इसकी सूचना लड़की के गांव के लोगों ने ही अधिकारियों को दी थी. जिसके बाद पुलिस के साथ अधिकारी पहुंचे और शादी को रुकवा दिया. जिस समय पुलिस पहुंची उस दौरान शिव मंदिर में शादी की प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस ने दूल्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और वही लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.