ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

भूखे-प्यासे मजदूरों का हाल देख ले रेलवे.. पानी के लिये प्लेटफार्म पर मची मारामारी

BHAGALPUR: ट्रेन में सवार प्रवासी मजदूर भूख और प्यास से तड़प रहे थे. जैसे ही जोधपुर से पूर्णिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भागलपुर स्टेशन पहुंची तो प्रवासी मजदूर नाश्ता का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: ट्रेन में सवार प्रवासी मजदूर भूख और प्यास से तड़प रहे थे. जैसे ही जोधपुर से पूर्णिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भागलपुर स्टेशन पहुंची तो प्रवासी मजदूर नाश्ता का पैकेट और पानी लूटने लगे. 

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर यह नाश्ता और पानी की बोतलें प्रवासी मजदूरों को देने के लिए रखा गया था. उसको उनके कोच में नाश्ता के पैकेट और पानी को पहुंचाया जा रहा था कि इसी क्रम में प्रवासी कामगार ट्रेन से नीचे उतरकर प्लेटफार्म पर रखे पानी और रिफ्रेशमेंट वाले नाश्ता के पैकेट आदि को लूटपाट करना शुरू कर दिया. बाद में रेल प्रशासन की ओर से सभी प्रवासी कामगारों को कोच में वापस भेजा गया. 



रेलवे की दावे की खुल रही पोल

प्रवासी मजदूर ट्रेनें से आ रहे हैं. इस दौरान रेलवे की और से दावा किया जा रहा है कि सभी मजदूरों को खाना और पीने का पानी दिया जा रहा है, लेकिन इस तरह का जो मामला सामने आ रहा है उस दावे का ही पोल खोल रहा है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जब सभी को भोजन और पानी मिल ही रहा है तो जबरन लेने और लूटने की नौबत क्यों आ रही है. उससे पहले भी कटिहार, इटारसी, छिवकी,दिल्ली, जबलपुर और चंदौली समेत देश के कई जगहों पर इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता