ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौत

Road Accident: ट्यूशन जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग घंटों तक जाम

Road Accident: भागलपुर के हबीबपुर में ट्यूशन जा रही 12 वर्षीय छात्रा करिश्मा कुमारी की ऑटो की टक्कर से मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने भागलपुर-अमरपुर मार्ग को किया जाम।

Road Accident
छात्रा की सड़क हादसे में मौत
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में डाटवाट गैस एजेंसी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही 12 वर्षीय छात्रा करिश्मा कुमारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरदारपुर निवासी प्रभास यादव की पुत्री के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर घंटों तक जाम कर दिया।


जानकारी के अनुसार, करिश्मा कुमारी, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी डाटवाट गैस एजेंसी के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के दादा वीरो यादव ने बताया कि उनकी पोती ट्यूशन के लिए घर से निकली थी।


हादसे की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीण मुआवजे और ऑटो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची हबीबपुर थाना पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।


पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और ऑटो चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है।


रिपोर्ट: अजित कुमार, भागलपुर