ब्रेकिंग
खेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी खेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी

कोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी

गंगा के बढ़े जलस्तर और सिमरिया पुल के पास पर्याप्त क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंस गया। क्रूज पर सवार 9 विदेशी सैलानियों को ट्रेन से पटना भेजा गया।

बिहार न्यूज
9 विदेशी सैलानी क्रूज पर थे सवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR:कोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई दिनों से बिहार के भागलपुर में फंसा हुआ है। गंगा के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण क्रूज को आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। 


बेगूसराय के सिमरिया पुल के पास पर्याप्त क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर क्रूज को भागलपुर के पास ही रोक दिया गया है। क्रूज पर सवार सभी 9 सैलानियों को भागलपुर से पटना ट्रेन से भेजा गया है। क्रूज की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।


सिमरिया पुल के पास नहीं मिला क्लियरेंस

राजमहल गंगा क्रूज ने 5 सितंबर को भागलपुर के विक्रमशिला सेतु को सफलतापूर्वक पार कर लिया था। इसके बाद इसे बेगूसराय के सिमरिया पुल की ओर आगे बढ़ना था। लेकिन गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण पुल के नीचे क्रूज के ऊपरी हिस्से के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज को आगे ले जाने के बजाय भागलपुर के पास रोक दिया गया। उफनती गंगा के तेज बहाव और जलस्तर को देखते हुए फिलहाल क्रूज के संचालन को जोखिम भरा माना जा रहा है।


9 विदेशी सैलानी क्रूज पर थे सवार

राजमहल गंगा क्रूज पर कुल 9 सैलानी सवार थे। इनमें 2 भारतीय मूल के नागरिक भी शामिल हैं, जबकि 7 सैलानियों में ब्रिटेन (इंग्लैंड), न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के रहने वाले हैं। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण क्रूज को भागलपुर में रोका गया है। सैलानियों की यात्रा प्रभावित ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी सैलानियों को पटना भेजने की व्यवस्था की। 


ट्रेन से पटना भेजे गए सैलानी

सभी सैलानियों को भागलपुर से ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है। यहां से वे अपनी आगे की यात्रा जारी रखेंगे। माना जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में कमी आने और सिमरिया पुल के नीचे पर्याप्त क्लियरेंस मिलने के बाद ही क्रूज को वाराणसी के लिए रवाना किया जा सकेगा। जलस्तर में सुधार होने पर अगले दो से तीन दिनों में क्रूज के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वही IWAI की रिपोर्ट के अनुसार, पानी का स्तर कम होने तक क्रूज को आगे ले जाना मुश्किल है। इसलिए फिलहाल इसके भागलपुर में ही रुके रहने की संभावना है।


बता दें कि राजमहल गंगा क्रूज ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा के लिए अपना सफर शुरू किया था।


क्रूज की सुरक्षा पर प्रशासन की नजर

उफनती गंगा के बीच क्रूज के रुके होने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्रूज और उसमें मौजूद सामान की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीमें बोट के जरिए आसपास लगातार गश्त कर रही हैं। प्रशासन की ओर से जलस्तर और नदी की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।