ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवार

Bihar News: बिहार के भागलपुर में गंगा की तेज धारा में फ्लड फाइटिंग के काम में जुटे 11 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में फ्लड फाइटिंग के काम में जुटे मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर कुल 11 मजदूर सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



बताया जा रहा है कि तेज धारा की चपेट में आने के बाद नाव गंगा के बीच कई बार घूमने लगी और इसी दौरान पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू कर दी।



नाव पर फ्लड फाइटिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बोरे भी लदे थे। स्थिति बिगड़ते देख मजदूरों ने तत्काल इन बोरों को नाव से निकालकर नदी में फेंक दिया।



फिलहाल नाव पर सवार सभी 11 मजदूरों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन और बचाव दल की मदद से नाव को सुरक्षित तरीके से किनारे लाने की कवायद तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता