ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bihar News: भागलपुर में रील्स बनाते बाइक चालकों की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में रील्स बनाने के चक्कर में बाइक चलाने वाले तीन युवकों की लापरवाही से एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पर डुमरिया बुजुर्ग गांव के पास ओवरब्रिज के समीप हुई।


जानकारी के अनुसार, खीराडीह गांव निवासी 55 वर्षीय कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव भैंस चराकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में रील बनाते हुए बाइक पर सवार युवक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे के कारण बाइक भी डिवाइडर से जा टकराई और बाइक चला रहे 23 वर्षीय आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।


परिजन बताते हैं कि बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से दो हादसे के बाद फरार हो गए। मृतक की पहचान पशुपालक कैलाश यादव के रूप में हुई। घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया और वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया।


परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। बता दें कि बिहार में रील्स बनाते हुए हादसों और मौत की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। माना जा रहा है कि युवा पीढ़ी में सोशल मीडिया पर रील्स वायरल कराने की होड़ खतरनाक होती जा रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता