ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Bihar Road Accident: बेतिया में बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे एक पिता का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए, जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई...

बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को पलभर में मातम में बदल दिया। नरकटियागंज-रामनगर मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक पिता अपनी बेटी और उसकी सहेली को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे।


घटना नरकटियागंज थाना क्षेत्र के महुअवा-मंझरिया गांव के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा महुई निवासी राजेन्द्र काजी अपनी पुत्री और उसकी सहेली को परीक्षा दिलाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। दुर्घटना में राजेन्द्र काजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी एक आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि गर्दन पर भी गहरा जख्म बताया जा रहा है। उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।


हादसे में घायल अमीषा कुमारी और सोनम कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।