ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

मोबाइल से शुरू हुआ प्यार अंजाम तक पहुंचा, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी

Bihar News: बिहार में एक बार फिर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. बेतिया में मोबाइल से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत शादी में हुआ, ग्रामीणों और परिजनों की सहमति से प्रेमी जोड़े ने विवाह किया.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित जगदम्बापुर भरपटिया गांव का शिव मंदिर एक अनोखी प्रेम कहानी का गवाह बना, जहां मोबाइल फोन से शुरू हुई दोस्ती आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बदल गई।


जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय झुन्नू चौधरी की बातचीत पिछले लगभग चार महीनों से श्रीनगर पुजाहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया नवका बसीना टोला की रहने वाली भागमनी कुमारी से मोबाइल फोन पर हो रही थी। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।


शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति को समझते हुए ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को बातचीत के लिए बैठाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।


इसके बाद गांव के शिव मंदिर में सामाजिक परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों की शादी कराई गई। मंदिर परिसर में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे माहौल में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुई इस शादी में ग्रामीणों और परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता