ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल

Bihar News: बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घटना के बाद आग लगने के कारण और नुकसान को लेकर जांच...

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया शहर के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा.


आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.


आग परिसर के किस हिस्से में लगी और इसकी वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.


स्थानीय लोगों के अनुसार लिबर्टी सिनेमा हॉल पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है. लंबे समय से बंद रहने के कारण परिसर में अक्सर लोगों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिसर में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है. इसके अलावा यहां कथित तौर पर लॉटरी और जुआ खेलने वाले लोगों की भी आवाजाही रहती है.


आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं

लिबर्टी सिनेमा परिसर में आग आखिर कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थानीय स्तर पर शॉर्ट सर्किट समेत कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.


पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है. आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इससे परिसर को कितना नुकसान हुआ है.