ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

बाइक में पेट्रोल भराने गया बेटा, वापस आया तो खून से लखपथ मिली मां; सड़क हादसे में महिला की मौत

बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मोबिना खातून अपने बेटे के साथ दवा कराने जा रही थीं। बेटा बाइक में पेट्रोल भराने गया था, तभी महिला सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिलीं। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया में लौरिया थाना क्षेत्र के परसा मठिया के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोबिना खातून, पति तफाजुल खां, निवासी बासोपट्टी बकुचिया, वार्ड नंबर-07 के रूप में हुई है।



बताया जा रहा है कि मोबिना खातून अपने पुत्र के साथ दवा कराने के लिए लौरिया जा रही थीं। इसी दौरान परसा मठिया के पास उनका बेटा बाइक में पेट्रोल भराने के लिए मां को सड़क किनारे छोड़कर पेट्रोल पंप पर चला गया। पेट्रोल लेकर जब वह वापस लौटा तो अपनी मां को सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में पाया।



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा महिला का इलाज के लिए लौरिया लाया गया जहां डाक्टरों ने इलाज कर बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय यूपी नंबर एक पिकअप वाहन लौरिया से बेतिया की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर कुछ दूर स्थित एक दुकान के पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।



घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक की भूमिका की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता