ब्रेकिंग
मिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचे

बिहार में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर; चालक फरार

Bihar Road Accident: बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश...

बिहार में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर; चालक फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया जिले में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया. हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.


यह हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुआ. जानकारी के अनुसार, बकुलहर मठ निवासी रामजी पटेल के पुत्र जितेंद्र पटेल और दुखी मुखिया के पुत्र साधु मुखिया घोघा चौक से बाजार कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बकुलहर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जितेंद्र पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया.


जीएमसीएच में सीटी स्कैन और इलाज के दौरान रात करीब 9:30 बजे जितेंद्र पटेल ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल साधु मुखिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा किया. खुद को घिरता देख चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया.


मृतक के भाई मन्नू कुमार ने बताया कि परिवार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अस्पताल पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर लिया.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और चालक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा.