ब्रेकिंग
मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनपटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासीमैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनपटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी

student death: स्कूल से घर लौटते वक्त छात्र की जान गई, लापरवाही पर उठे सवाल

student death: बेतिया के बैरिया में एक दर्दनाक हादसे में पांचवीं कक्षा के छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना स्कूल से घर लौटते समय हुई, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

बेतिया हादसा, Bettiah accident, बैरिया थाना, Bairia police station, छात्र की मौत, student death, ट्रक दुर्घटना, truck accident, मुमताज आलम, Mumtaz Alam, स्कूल लापरवाही, school negligence, कलीम मियां,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Student death:  बेतिया जिले के बैरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद घटना बुधवार सुबह लगभग 9 बजे बैरिया थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर घटी।


जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र मुमताज आलम बैरिया प्राथमिक विद्यालय से अपने घर लौट रहा था। उसके हाथ में किताबें और सतू से भरा लिफाफा था। इसी दौरान नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक, जो बेतिया की दिशा से आ रहा था, ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बैरिया पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी कलीम मियां के 12 वर्षीय पुत्र मुमताज आलम के रूप में हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे को स्कूल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि जब विद्यालय में मध्याह्न भोजन (टिफिन) की व्यवस्था थी, तो छात्र बाहर कैसे निकल गया? इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार ने बताया कि मुमताज पांचवीं कक्षा का छात्र था और टिफिन ब्रेक के दौरान वह विद्यालय से बाहर चला गया था।जैसे ही घटना की जानकारी इलाके के लोगों को मिली तब से शोक और आक्रोश का माहौल कायम है।