ब्रेकिंग
दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाश

GMCH में जीविका दीदी के साथ जूनियर डॉक्टरों ने की मारपीट, दही के लिए हुआ विवाद

मारपीट में कई जीविका दीदियों को चोटें आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़े गए। इस घटना के बाद जीविका दीदियों ने रसोई को बंद कर दिया है।

bihar
जीविका दीदियों पर हमला
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) में जीविका दीदी की रसोई में मारपीट की गयी। जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित रूप से इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गयी।


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत जूनियर डॉक्टरों द्वारा रसोई में खाना खाने के दौरान हुई। डॉक्टरों ने दही और आमलेट का ऑर्डर दिया, लेकिन ऑर्डर तैयार होने के बाद दही लाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गयी। विवाद बढ़ते ही जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद करीब 50-60 जूनियर डॉक्टरों ने मिलकर रसोई पर हमला कर दिया। मारपीट में कई जीविका दीदियों को चोटें आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़े गए। इस घटना के बाद जीविका दीदियों ने रसोई को बंद कर दिया है। घायल जीविका दीदियों ने बताया कि यह हमला उनके कामकाज और सम्मान पर हमला है। वहीं, अस्पताल में इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर चूक की बात कही जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट