ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

बिहार: बेटी को जन्म देने से नाराज थे ससुराल वाले, महिला की बेरहमी से हत्या कर शव जलाने की कोशिश

SHEOHAR: आज के दौर बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं रह गया है. इसके बाद भी बेटियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसी कड़ी में बेटी को जन्म देने पर पति ने ससुराल वालों के स

बिहार: बेटी को जन्म देने से नाराज थे ससुराल वाले, महिला की बेरहमी से हत्या कर शव जलाने की कोशिश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SHEOHAR:  आज के दौर बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं रह गया है. इसके बाद भी बेटियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसी कड़ी में बेटी को जन्म देने पर पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी. बता दे बिहार के शिवहर में बेटा जन्म नहीं होने पर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. 


घटना शिवहर जिले के पिपराही गांव की है, बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने महिला की हत्या के बाद चेहरे को जला दिया था और साक्ष्य छुपाने की नियत से आनन-फानन में डेड बॉडी का अंतिम संस्कार भी कर दिया था. लेकिन घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता बुझा कर शव को बरामद कर लिया है. इस मामले में मृतका महिला के पति समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. 


मृतिका महिला की पहचान सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के कन्हौली गजपति निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीलांबर झा की पुत्री निलांजू कुमारी उर्फ लवली के रूप में हुई है. लवली के ससुराल वाले पुत्र नहीं होने पर काफी नाराज थे. महिला को दो पुत्री थी जिससे ससुराल वाले खफा थे और आखिरकार नीलांजु की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने श्मशान घाट से मृतका के शव को बरामद कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. 


बेटी जन्म लेने पर महिला की हुई हत्या से इलाके में हड़कंप मचा है. वहीं मृतका के घर में मातम का माहौल कायम है. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.


टैग्स