ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टपुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर दर्दनाक हादसा, एक साल के बेटे को बचाने के चक्कर में गई पिता की जान

PATNA : पटना के नवनिर्मित आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक 25 साल के शख्स की मौत हो गई. मासूम बच्चे को बचाने के चक्कर में मौके पर ही शख्स की मौत हो गई.

आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर दर्दनाक हादसा, एक साल के बेटे को बचाने के चक्कर में गई पिता की जान
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के नवनिर्मित आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक 25 साल के शख्स की मौत हो गई. मासूम बच्चे को बचाने के चक्कर में मौके पर ही शख्स की मौत हो गई.

मृतक की पहचान  पुनाईचक के प्राेफेसर काॅलाेनी में रहने वाले रिटायर सर्वेइंग अफसर सुरेंद्र राय के 25 साल के बेटे दीपक के रुप में की गई है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर दीपक अपने एक साल के बेटे को लेकर बाइक से घुमने निकले थे. उन्होंने बच्चे को बाइक की टंकी पर बैठाया और आर ब्लॉक की ओर रवाना हो गया.

तभी पुनाईचक और शिवपुरी के बीच पहले एक बाइक ने दीपक की बाइक में ठाेकर मारा, जिससे बच्चा सड़क पर गिर गया. दीपक जब उस बच्चे काे उठाने गया ताे तेजी से आ रही दूसरी बाइक ने ठाेक दिया, जिससे मौके पर ही दीपक की मौत हो गई और मासूम बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया.  

गंभीर रुप से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, माैत की सूचना मिलने के बाद दीपक के घर में काेहराम मच गया है. दीपक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.