ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar News : बेस्ट फ्रेंड भगा ले गया बीवी.. फिर भी खुश है मंगल, वजह जानकर आप भी कह उठेंगे “भाई, तू तो कमाल का इंसान है”

Bihar News : ये कहानी है दर्द और धोखे के मिले-जुले रूप की, यह कहानी है एक धोखेबाज पत्नी और गद्दार दोस्त से पीड़ित मंगल की, मंगल इसके बावजूद भी खुश है, मगर क्यों?

Bihar News
मंगल और सीता
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का अजय यादव अपने सच्चे दोस्त मंगल यादव की पत्नी को भगा ले जाता है, लेकिन मंगल फिर भी दुखी नहीं बल्कि खुश है. पढने में अजीब लग रहा न, पूरी बात जानकर आप भी कहेंगे “ठीक ही किया मंगल ने”. मंगल यादव बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहकर वह काम किया करता था.


इसी दौरान वह गाजीपुर के अजय यादव के संपर्क में आया. दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और समय के साथ-साथ यह मित्रता और भी प्रगाढ़ होती चली गई. इसी बीच मंगल यादव को सीता नामक एक लड़की से प्रेम हुआ और दोनों ने करीब ढाई साल पहले शादी कर ली. इधर मंगल के घर अजय अक्सर आने लगा, आखिर इतनी अच्छी दोस्ती जो थी.


समय बीतता गया और अजय एवं मंगल की पत्नी के बीच नैन मटक्का शुरू हो गया. समय ऐसा भी आया कि अजय दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए मंगल की पत्नी को अपने साथ भगा ले गया. जब मंगल अपनी पत्नी को ढूंढते हुए अजय के घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को वहीं पाया. उसने सीता से कहा कि “वापस घर चलो” मगर वो अब कहाँ मानने वाली थी. उसने मंगल के साथ आने से साफ़ इनकार कर दिया.


मंगल मन ही मन खुश होते हुए वापस अपने घर लौट आया. उसने इस बारे में बात करते हुए कहा कि “अच्छा हुआ वह पहले ही भाग गई, वरना मेरी लाश भी किसी दिन एक ड्रम में मिलती”.   बताते चलें कि जब मंगल ने सीता से प्रेम विवाह किया था तो उसे अपना घर तक छोड़ना पड़ गया था. लेकिन देखिए इस सब का अंजाम आज क्या निकला.


जिस मंगल ने अपना सब कुछ अपने प्रेम के लिए छोड़ दिया, उसके सच्चे दोस्त ने ही उसे धोखा दे दिया और सात जन्मों की कसमें खाकर प्रेम विवाह करने वाली सीता अपनी वासना पर काबू ना रख पाई. वो अलग बात है कि मंगल अपने गम को छिपाकर मुस्कुरा रहा है, और कह रहा कि अच्छा ही हुआ, मगर जरा सोचिए, क्या हम, आप या कोई और इस बात का अंदाजा भी लगा सकता है कि आज मंगल पर अंदर ही अंदर क्या बीत रही होगी. बात इसलिए भी दर्दनाक है क्योंकि मंगल के मुताबिक़ उसकी सीता 6 महीने की गर्भवती है.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता