ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

बेरोजगारी के खिलाफ तेजस्वी का बड़ा एलान, कल मिशन 999 में शामिल होने का आह्वान

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के खिलाफ बड़ा एलान किया है. उन्होंने सभी बेरोजगारों को एक साथ आने का आग्रह किया है. तेजस्वी ने कहा कि वह नई सोच के युवा हैं, इस

बेरोजगारी के खिलाफ तेजस्वी का बड़ा एलान, कल मिशन 999 में शामिल होने का आह्वान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के खिलाफ बड़ा एलान किया है. उन्होंने सभी बेरोजगारों को एक साथ आने का आग्रह किया है. तेजस्वी ने कहा कि वह नई सोच के युवा हैं, इसलिए समाज के हर तबके को एकसाथ लेकर चलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों की स्पेशल टीम बनाकर बेरोजगारी दूर करने का प्लान बनाया जा रहा है. जल्द ही यह ब्लू प्रिंट जनता के सामने होगा.




तेजस्वी ने कहा की रोजगार नहीं होने के कारण लोगों के पास पैसा नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अगर रोजगार नहीं दे सकते हैं तो उन्हें भी अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. तेजस्वी ने मीडिया से भी बेरोजगारी और आर्थिक हालत के संकट को उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के आवाज  परेशानी को मीडिया में दिखाना चाहिए.


तेजस्वी ने 9 सितंबर को रात में 9 बजे घर की सारी लाइटें बंद कर के लालटेन जलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वे खुद भी अपनी मां राबड़ी देवी के साथ लालटेन जलाएंगे. राज्य से बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए लालटेन या मोमबत्ती जलाने का आह्वान आरजेडी की ओर से किया गया है. तेजस्वी यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अपील किया कि बेरोजगार नौजवानों के लिए साथ आएं  और उम्मीद की रौशनी जलाएं. 




तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार दलितों और महादलितों की हत्या को बढ़ावा दे रही है. एससी या एसटी जाति के किसी भी व्यक्ति की हत्या हो जाने पर उनके परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी देने का आदेश राज्य सरकार का एक गलत फैसला है. इससे राज्य  घटनाएं बढ़ने की संभावना है.


टैग्स