ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

बिहार : बेलगाम ट्रक ने मैजिक वैन को रौंदा, 2 मजदूरों की स्पॉट डेथ, तीन लोग बुरी तरह घायल

NAWADA : इस वक़्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक मैजिक वैन को रौंद दिया. इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग

बिहार : बेलगाम ट्रक ने मैजिक वैन को रौंदा, 2 मजदूरों की स्पॉट डेथ, तीन लोग बुरी तरह घायल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक़्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक मैजिक वैन को रौंद दिया. इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर के पास हुई. नवादा-बिहारशरीफ NH-31 पर नवादा की ओर से जा रही मैजिक वैन को विपरीत दिशा से आ रहे एक बेलगाम ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृत मजदूरों की पहचान जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के परिया गांव निवासी सुखदेव चौहान और बहादुर चौहान के रूप में हुई है. 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनके चीख पुकार से कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि सभी मजदूर रांची में काम करते थे और काम करके अपने घर लौट रहे थे. मैजिक वैन में सवार होकर सभी अपने घर लौट रहे थे. हादसे में एक महिला, एक बच्ची और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.