ब्रेकिंग
शादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामद

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ अपराधियों ने BJP नेता पर की गोलीबारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में भाजपा नेता पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ लिखित में शिका

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ अपराधियों ने BJP नेता पर की गोलीबारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां  जिले में भाजपा नेता पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। गंभीर हालत में भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग के घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला को घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। यहां भाजपा नेता जयप्रकाश बैरगनिया बाजार स्थित अपने कपड़े की दुकान से रविवार की रात्रि अपने घर परसौनी जा रहे थे। रास्ते में बखरी गांव के पास उन पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इस दौरान एक गोली उनके बाएं बाजू पर लगी और वे गंभीर रुप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोगों में दहशत फैल गई।


वहीं, भाजपा नेता को गोली लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं उनके परिजनों ने उन्हें उठाकर सीतामढ़ी डॉ. अरुण कुमार के पास ले जाकर इलाज कराया। बताया गया है कि बाजू में लगी गोली निकाल दी गई है। और अब वे खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल प्रसाद व भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार इलाजरत जयप्रकाश निराला के पास पहुंचकर हालचाल जाना।


इधर, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके गांव परसौनी के ही कुछ लोगों ने साजिश रचकर जान मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई है। बैरगनिया थाना पुलिस नर्सिंग होम में भाजपा नेता का कुशल क्षेम जानने पहुंची थी। साथ में बैरगनिया के क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल प्रसाद भी थे। एसडीपीओ राम कृष्णा ने ही घटना की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वजन का कहना है कि भाजपा नेता पर उनके ही पूर्व व्यावसायिक पार्टनर लक्ष्मी प्रसाद ने हीं गोली चलवाई है। हालांकि इस बात की अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।