ब्रेकिंग
बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के नीचे से निकलते तीन यात्री बाल-बाल बचे

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरते समय अचानक ट्रेन चल पड़ी, जिससे दो महिलाएं और एक युवक बाल-बाल बचे। यात्रियों की सूझबूझ से जान बची, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरपीएफ ने नियमों के पालन की अपील की है।

BIHAR
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तीन यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगे, तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। देखते ही देखते यात्रियों की जान पर बन आई और वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों ने ट्रैक पर लेटकर अपनी-अपनी जान बचाई।


घटना मंगलवार की दोपहर करीब  3 बजे की है। बताया जाता है कि बेगूसराय स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इस बीच जल्दबाज़ी में दो महिलाएं और एक युवक ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे। तभी मालगाड़ी धीरे-धीरे चल पड़ी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद यात्रियों की चीख-पुकार और खुद की सूझ-बूझ से तीनों ट्रैक पर ही लेट गए और बाल-बाल बच गए। 


इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग लापरवाही कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। आरपीएफ निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्टेशन पर लगातार यात्रियों से घोषणा के माध्यम से अपील की जाती है कि रेलवे ट्रैक पार न करें। 


इसके लिए स्टेशन पर दो-दो फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग जल्दबाज़ी में नियमों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित किया। अधिकारियों ने अपील की है कि यात्री अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता