ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बेगूसराय छिनतई मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुनार समेत 3 गिरफ्तार; बाइक और गहना बरामद

Bihar Police: बेगूसराय में महिला से सोने की जीतिया छिनतई मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। कार्रवाई के दौरान वारदात में शामिल दो आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छिनी गई...

बेगूसराय छिनतई मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुनार समेत 3 गिरफ्तार; बाइक और गहना बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police: बेगूसराय जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एफसीआई थाना क्षेत्र में महिला से हुई सोने की जीतिया छिनतई की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से छिनी गई सोने की जीतिया और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है.


पुलिस के मुताबिक, 19 जून 2026 को एफसीआई थाना क्षेत्र के ESSAR पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की जीतिया झपट ली थी. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.


मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबली दियारा निवासी पीड़िता गोरोकी देवी ने पुलिस को बताया कि वह सदर अस्पताल से ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान ESSAR पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने मौका देखकर उनके गले से सोने की जीतिया छीन ली और फरार हो गए.


घटना के बाद एफसीआई थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तकनीकी जांच, स्थानीय सूचना तंत्र और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान शुरू की.


जांच के दौरान पुलिस को सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनपुर निवासी सूरज कुमार (25 वर्ष) और अमित कुमार (23 वर्ष) के बारे में जानकारी मिली. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला से छीनी गई सोने की जीतिया उन्होंने जुसरी निवासी चंदन कुमार (22 वर्ष) को बेच दी थी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर सोने की जीतिया बरामद कर ली.


पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.