ब्रेकिंग
Bihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावाBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident: बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार पुलिस कार ने दंपति को रौंदा डाला, जिससे पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार किसी बड़े पुलिस अधिकारी की है.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस लिखी कार ने दोनों को रौंद डाला। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर ढाला के पास की है।


मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत श्रीनगर गांव वार्ड-10 निवासी 60 वर्षीय नथुनी यादव और उनकी 52 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों रोज की तरह सोमवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार एक फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें कुचल दिया।


बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहन रीनॉल्ट कंपनी की कार है, जिसका नंबर BR01HS6374 है। गाड़ी के आगे शीशे पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार पुलिस के किसी वरीय अधिकारी की है।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बलिया डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है।


वहीं, थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता