ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Begusarai Road Accident: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Begusarai Road Accident: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है।

Begusarai Road Accident
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि सभी 9 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात से अपने घर लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वही इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता