ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

बिहार बंद से पहले बेगूसराय पुलिस का हाई अलर्ट, छात्रों-अभिभावकों से की शांति बनाए रखने की अपील

बिहार बंद से पहले बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्रों और अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

बेगूसराय: 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसे लेकर बेगूसराय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस कार्यालय, बेगूसराय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से संयम बरतने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आंदोलन करना सभी का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उसकी आड़ में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ या सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। ऐसे में सभी छात्र अपनी मांगों को केवल शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से रखें। किसी भी उकसावे में आकर कानून हाथ में न लें और हिंसक गतिविधियों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।


बेगूसराय पुलिस ने राष्ट्रीय एवं सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, आगजनी या हिंसा न करें। सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति पूरे समाज की संपत्ति होती है और इसे नुकसान पहुंचाना अंततः आम जनता और देश की ही क्षति है।


प्रशासन ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी विशेष जोर दिया है। माता-पिता से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करें और उन्हें किसी भी अवैध, हिंसक या असामाजिक गतिविधि में शामिल होने से रोकें। युवाओं का भविष्य किसी भी गलत कदम से प्रभावित हो सकता है, इसलिए सतर्कता और जिम्मेदारी दोनों जरूरी हैं।


पुलिस ने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि यदि आंदोलन की आड़ में कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने, कानून-व्यवस्था बाधित करने या हिंसा फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी पहचान कर तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।


प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि कानून को हाथ में लेना, सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अत्यंत निंदनीय कृत्य है। ऐसा व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सामाजिक छवि पर भी नकारात्मक असर डालता है।


जिला प्रशासन का संदेश भी इस प्रेस विज्ञप्ति का अहम हिस्सा रहा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि वह सभी जायज मांगों को सुनने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के लिए हमेशा तैयार है। साथ ही जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।


किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए नागरिकों से डायल-112 या बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम (9031828303) पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने अंत में संदेश दिया कि "बेगूसराय पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता