ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BEGUSARAI: 10 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी अवधेश सहनी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

बेगूसराय का कुख्यात अपराधी अवधेश सहनी पर हत्या, डकैती आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम सहित अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। जिसमें वीरपुर थाने में 4 और बरौनी थाने में एक मामला दर्ज हैं।

bihar
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: 10 हजार के ईनामी अपराधी अवधेश सहनी को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर हत्याकांड के आरोपी को धर दबोचा। अवधेश सहनी वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 


इस संबंध में शनिवार को बेगूसराय एसपी मनीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। बेगूसराय एसपी ने बताया कि अवधेश सहनी की गिरफ्तारी लोहिया नगर क्षेत्र से हुई है। उन्होंने बताया कि वीरपुर पुलिस पदाधिकारी, जिला आसूचना ईकाई बेगूसराय ,चीता बल के संयुक्त कार्रवाई में  कुख्यात अपराधी अवधेश सहनी की गिरफ्तारी हुई है।


अवधेश सहनी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। जब उसका पता नहीं चला तब पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया। अवधेश सहनी पर हत्या, डकैती आर्म्स एक्ट व उत्पाद अधिनियम सहित अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। जिसमें वीरपुर थाने में 4 और बरौनी थाने में एक मामला दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अवधेश सहनी अपने सहयोगी साथी से मिलकर  25 फरवरी 2025 को योजनबद्ध तरीके से सहुरी निवासी मोहम्मद जुबेर के 22 वर्षीय पुत्र सह दिव्यांग मोहम्मद आजाद की हत्या करने का आरोपी है। उसने आजाद को ई-रिक्शा भाड़े के नाम पर बुलाया था, बाद में उसकी हत्या कर दी थी। प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी सहित वीरपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका अर्श, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता