ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Road Accident: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Road Accident: बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Road Accident in Bihar
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मानसरोवर होटल के समीप एनएच 31 की है।


बताया जा रहा है कि चौकी गांव निवासी रामाशीष राम का 28 वर्षीय बेटा विकास कुमार जिओ कंपनी में काम करता है। गुरुवार की शाम कंपनी का काम खत्म कर विकास कुमार अपनी बाइक से अपने घर चौकी गांव लौट रहा था। लौटने के दौरान बलिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। 


स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बेगूसराय में जिओ कंपनी में काम कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बलिया में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।


वहीं इस घटना में एक और बाइक सवार घायल हो गया है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के रहने वाले कमलेश प्रसाद सिंह का बेटे रामानंद सिंह के रूप में किया गया है। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता