ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

ट्रांसफर में अनदेखी से नाराज नर्सों ने किया हंगामा, सिविल सर्जन का भी किया घेराव

BEGUSARAI: ट्रांसफर में अनदेखी किए जाने से नाराज नर्सों ने आज जमकर हंगामा मचाया। बेगूसराय सदर अस्पताल में सिविल सर्जन का घेराव करते हुए सैकड़ों नर्सों ने विरोध-प्रदर्शन भी किय

ट्रांसफर में अनदेखी से नाराज नर्सों ने किया हंगामा, सिविल सर्जन का भी किया घेराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: ट्रांसफर में अनदेखी किए जाने से नाराज नर्सों ने आज जमकर हंगामा मचाया। बेगूसराय सदर अस्पताल में सिविल सर्जन का घेराव करते हुए सैकड़ों नर्सों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। नर्सों के हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अस्पताल के मुख्य गेट पर नर्सों ने सिविल सर्जन की गाड़ी को घंटों रोके रखा। नर्सों ने अवैध तरीके से ट्रांसफऱ किए जाने में वसूली का आरोप लगाया।

   ट्रांसफर में अनदेखी से नाराज नर्सों ने किया हंगामा, सिविल सर्जन का भी किया घेराव


बेगूसराय सदर अस्पताल में जैसे ही सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा पहुंचे सैकड़ों नर्सों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान नर्सों ने ट्रांसफर में अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और सिविल सर्जन की गाड़ी का घेराव कर दिया। 


ट्रांसफर में अनदेखी से नाराज नर्सों ने किया हंगामा, सिविल सर्जन का भी किया घेराव


नर्सों का आरोप है कि अवैध तरीके से ट्रांसफर किया जा रहा है। ट्रांसफर की आड़ में मोटी रकम वसूले जा रहे है। संघ के जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने बताया कि सरकार की ओर से ऐच्छिक स्थानांतरण पत्र भेजा गया है। जिसके आधार पर ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है बल्कि नियमों को ताख पर रखकर वैसे नर्सों का भी तबादला किया जा रहा है जो चार महीने बाद रिटायर होने वाले है। वही जिलाध्यक्ष ने सरकार से एसीपी की भी मांग की।  


ट्रांसफर में अनदेखी से नाराज नर्सों ने किया हंगामा, सिविल सर्जन का भी किया घेराव


वही बेगूसराय सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा ने लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए इस मामले में अनभिज्ञता जतायी। सिविल सर्जन ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है। और न ही किसी के साथ कोई अन्याय  हो रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि संघ के साथ जो बातचीत हुई है उसी के आधार पर तबादले किया जा रहा है।


ट्रांसफर में अनदेखी से नाराज नर्सों ने किया हंगामा, सिविल सर्जन का भी किया घेराव

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता