ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा

गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, बंदर को बचाने के चक्कर में ड्राइवर समेत 8 लोग घायल

Bihar Road Accident: बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो बंदर को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में चालक समेत 8 लोग घायल हुए, जिनमें कई को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर जमटिया ढाला के समीप गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु दरभंगा से सिमरिया गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बंदर को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ऑटो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया।



इस हादसे में ऑटो सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वाहन पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।



घटना में चालक सिकंदर पासवान सहित रीता देवी, रेखा देवी, सत्या देवी, सुशीला देवी, गीता देवी और शैल देवी समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।



सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन के सामने अचानक बंदर के आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता