ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

स्विमिंग पूल बना मतदान केंद्र, प्रशिक्षण कर्मियों में आक्रोश

BEGUSARAI : बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तैयारी की घोषणा कर दी गई. उसके बाद सभी जिलों में मतदान प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया. इसी के तहत बेगूसराय में भी ओमर बालिका उच

स्विमिंग पूल बना मतदान केंद्र, प्रशिक्षण कर्मियों में आक्रोश
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तैयारी की घोषणा कर दी गई. उसके बाद सभी जिलों में मतदान प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया. इसी के तहत बेगूसराय में भी ओमर बालिका उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण मतदान केंद्र बनाया गया. लेकिन यह मतदान केंद्र पूरी तरह पानी में तब्दील हो गया है. जिससे प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 


इसी कड़ी में वहां पर मौजूद प्रशिक्षणकर्मी ने बताया कि उन्हें पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है. इससे लोग बीमार हो रहे हैं. वहां तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ सरकार कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए कहते हैं, लेकिन यहां पर न ही सोशल डिस्टेंस मेंटेन हो रहा है और न ही जिला प्रशासन के द्वारा यहां से कोई व्यवस्था की गई है. जिस तरीके से घुटने भर पानी में होकर प्रशिक्षण लेने के लिए जाना पड़ता है यह काफी दयनीय है. 


बरसात के पानी ने पूरी तरह स्कूल को टापू में तब्दील कर दिया है. वहीं प्रशिक्षण कर्मी हाथ में चप्पल जूता लेकर पानी से होकर गुजर रहे हैं. इससे प्रशिक्षण कर्मियों में काफी आक्रोश भी है. उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस जगह को बदला जाए या फिर इस समस्या का निवारण किया जाए. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता