ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

प्रेम प्रसंग में गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, प्रेमिका के भाई पर लगा गंभीर आरोप

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक जब रात को अपने घर में सो रहा था, तभी किसी ने धारदार हथियार

प्रेम प्रसंग में गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, प्रेमिका के भाई पर लगा गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक जब रात को अपने घर में सो रहा था, तभी किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के सांवत गांव की है। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर युवक का गला रेत दिया। 


वहीं, इस घटना में घायल युवक को आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए बेगूसराय शहर ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जहां आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान सावंत गांव के रहने वाले चीनी लाल रजक के 20 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि, मृतक घर में सोया हुआ था। इसी क्रम में कुछ लोगों ने शनिवार की देर रात उसके घर में घुसकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। इसके पहले भी इसी गांव के एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया था। 


इस घटना के संबंध में मृतक की मां बिंदु देवी ने बताया कि लगभग बीस की संख्या में लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी। मेरा बेटा घर से अलग बने एक घर में सोने गया था। रात के वक्त ही कुछ लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया है। मुझे पुलिस से न्याय चाहिए। जिन लोगों ने मारा है, उसको सजा मिलनी चाहिए। 


उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मौके पर मौजूद प्रखंड सतीश कुमार कुशवाहा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि रात में निर्मम तरीके से हत्या की गईं है। इस घटना में पुलिस और ग्रामीण सजग है, अपराधी बचेंगे नहीं। वहीं पुलिस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा, "परिजनों द्वारा बताया गया है कि गौतम कुमार की हत्या प्रेमिका के भाई बबलू चौधरी के द्वारा धारदार हाथियार से कर दी गईं है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।