ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सुबह - सुबह चाय दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, कुछ दिन पहले घर को किया था आग के हवाले

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जसि दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नही

सुबह - सुबह चाय दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, कुछ दिन पहले घर को किया था आग के हवाले
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जसि दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक चाय दुकानदार की गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में तांडव का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखोफ बाइक सवार बदमाशों ने सुबह-सुबह चाय दुकान पर फायरिंग कर चाय दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के एन एच 31 किनारे महमदपुर चौक की है। इस घटना के बाद चाय दूकान के पास आस - पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हर कोई आरोपी को लेकर चर्चा करने में जुटे हुए हैं। 


बताया जा रहा है कि, महमदपुर निवासी गौतम कुमार अपना दुकान पर था। तभी बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाश चाय दुकान पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दिए। हालांकि दो गोली मिस फायर होने के बाद तीसरी गोली गौतम कुमार के जांघ में लगी है। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश एनएच के रास्ते फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गई है। 


वहीं , गोली लगने से घायल गौतम कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है।  जहां उसका इलाज चल रहा है ।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गौतम कुमार के घर में कुछ माह पहले आग लगा दी गई थी। जिसमें एक आरोपी को जेल भेजा गया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर एक बार फिर दुकानदार पर फायरिंग कर गोली मारकर घायल किया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल ने बताया कि वह चाय दुकान पर था तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए।


इधर, गोलीबारी घटना को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार में बताया चाय पी रहे गौतम नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। प्रथम दृष्टिया में पता चला कि आज सुबह साढ़े सात बजे नगर थाना को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने NH31 इस्थित मोहम्मदपुर के पास स्वर्गीय गणेश महतो का पुत्र गौतम कुमार चाय पी रहा था। उसी वक्त दो अज्ञात अपराधी बाइक सवार होकर आए  और युवक पर गोलीबारी कर दी जिससे युवक को दाएं जांघ में गोली लगी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है, युवक खतरे से बाहर है। घायल युवक गौतम महतो का पूर्व में अपराधी के इतिहास रहा है। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता