ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सांप काटने के बाद महिला का कराया झाड़-फूंक, अंधविश्वास में हो गई मौत

BEGUSARAI: दुनिया भले ही एडवांस हो गई हो, लेकिन लोगों के बीच अन्धविश्वास अब तक खत्म नही हुआ। ताज़ा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है, जहां सांप काटने से एक महिला की

सांप काटने के बाद महिला का कराया झाड़-फूंक, अंधविश्वास में हो गई मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: दुनिया भले ही एडवांस हो गई हो, लेकिन लोगों के बीच अन्धविश्वास अब तक खत्म नही हुआ। ताज़ा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है, जहां सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि अगर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन, सांप काटने के बाद परिजन महिला को झाड़-फूंक कराने पहुंच गए और इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। 


घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव की है। मृतका बिनटोली गांव के रहने वाले केवल यादव की 28 साल की पत्नी अंजनी देवी बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार की देर रात उसे कुछ काट लिया था। उसे ठीक कराने के लिए हमनें उसका झाड़ फूंक कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। 


उन्होंने बताया कि जब महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई थी तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गया है। 

टैग्स