ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बेगूसराय में रवि किशन की दमदार एंट्री, भोजपुरी अंदाज़ में मांगा वोट, कहा–BJP की होगी ऐतिहासिक जीत

रवि किशन ने बेगूसराय में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भोजपुरी अंदाज़ में जनता को लुभाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने बिहार को एआई हब बनाने और औद्योगिक विकास की बात कही। बिहार में “राम राज्य की गति” आगे बढ़ेगी।

बिहार
बिहार बनेगा AI का हब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: गोरखपुर से भाजपा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेता रवि किशन आज बेगूसराय पहुंचे, जहाँ उन्होंने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। रवि किशन के आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविकिशन की सभा में भीड़ इतनी थी कि लोग मंच के करीब पहुंचने के लिए बार-बार नारेबाजी करते नजर आए। 


सभा के दौरान रवि किशन ने अपने चिर-परिचित फिल्मी और भोजपुरिया अंदाज में बेगूसराय की जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा की लहर पूरे बिहार में चल रही है और इस बार बेगूसराय समेत पूरे राज्य में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है। उनके भाषण के दौरान जब भीड़ ने तालियाँ बजानी शुरू की, तो उन्होंने माइक पर भोजपुरी गीत की कुछ पंक्तियाँ गाईं, जिससे मैदान में मौजूद लोग झूम उठे।


सभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा कि “बेगूसराय में भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है।” उन्होंने आगे कहा कि इस बार बिहार में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी और “राम राज्य की गति” को आगे बढ़ाएगी।


भविष्य की योजनाओं पर बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि बिहार में माँ जानकी के साथ मखाना का प्लांट और कई नई फैक्ट्रियाँ लगेंगी, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार जल्द ही एआई (Artificial Intelligence) का हब बनेगा, जहाँ सिलिकॉन वैली में काम करने वाले युवा भी लौटकर आएंगे और स्थानीय बच्चों को एआई के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे।


जान से मारने की धमकी पर पूछे गए सवाल पर रवि किशन ने अपने ठेठ अंदाज़ में जवाब दिया। कहा कि “हमरा के का धमकी देवा हो! हम लोग तो अपना सर्वस्व देश को दे चुके हैं। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें बेहद खुशी हुई और यहाँ के लोगों की आत्मीयता ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में अब कोई रुकावट नहीं आने वाली। रवि किशन की सभाओं में भीड़ और उत्साह देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। बेगूसराय की सियासत में उनके आगमन से चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है।उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने राज्य के लोगों को अग्रिम बधाई दी।


बेगूसराय में रवि किशन की दमदार एंट्री, भोजपुरी अंदाज़ में मांगा वोट, कहा–BJP की होगी ऐतिहासिक जीत

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता