ब्रेकिंग
बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम

छठ पर अपनी मिट्टी से जुड़े दिखे प्रो. राकेश सिन्हा, पैतृक गांव पहुंचकर भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

बेगूसराय के पैतृक गांव मनसेरपुर पहुंचकर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने छठ महापर्व पर डाला लेकर घाट पर भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के PLV विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सहायता और मार्गदर्शन में ..

बिहार न्यूज
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं संघ विचारक प्रो. राकेश सिन्हा अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव की झलक पेश करते नजर आए। उन्होंने बेगूसराय स्थित अपने पैतृक गांव मनसेरपुर में छठ महापर्व के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। 


इस दौरान प्रो. राकेश सिन्हा छठ का डाला लेकर श्रद्धा और आस्था के साथ घाट पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व पर पैतृक गांव पहुंचकर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना में शामिल होना अपनी जड़ों, संस्कृति और लोक आस्था के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है।


वहीं, छठ महापर्व के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय की ओर से श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिले के शहरी क्षेत्र सहित विभिन्न पंचायतों के पोखर एवं छठ घाटों पर पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLV), जिन्हें अधिकार मित्र भी कहा जाता है, की ड्यूटी लगाई गई है। ये स्वयंसेवक घाटों पर आने-जाने वाले छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के साथ जरूरत के अनुसार सहयोग कर रहे हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता