ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पुलिस की गाड़ी और ट्रक की भीषण टक्कर, हवलदार की मौत, कई घायल

BEGUSARAI: घटना बेगूसराय की है, जहां बीहट में जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में हर्ल उपनगरी गेट के पास एनएच-31 पर पुलिस की पेट्रोलिंग कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें हवलदार की स्पॉट

पुलिस की गाड़ी और ट्रक की भीषण टक्कर, हवलदार की मौत, कई घायल
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: घटना बेगूसराय की है, जहां बीहट में जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में हर्ल उपनगरी गेट के पास एनएच-31 पर पुलिस की पेट्रोलिंग कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें हवलदार की स्पॉट डेथ हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के बड़हरवा के रहने वाले 59 साल के भागवत प्रसाद के रूप में की गई है। 



इस घटना के जहां हवलदार की मौत हो गई तो वहीं सिपाही अंजू कुमारी, राखी कुमारी और चालक ओमप्रकाश सिंह घायल हो गए है। इन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला सिपाही राखी की गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की स्थिति में पहले से काफी सुधार बताया जा रहा है। 



घटना को लेकर जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि जीरोमाइल में चेकिंग कर रही एएलटीएफ की टीम से घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। हवलदार के शव को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। 

टैग्स