ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोबाइल में गंदी फिल्म दिखा बाप ने नाबालिग बेटी से एक साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया अरेस्ट

BEGUSARAI : बिहार में एक बार फिर से बाप - बेटी का रिश्ता शर्मशार हुआ है। यहां एक बाप अपनी बेटी को गंदी फिल्म दिखाकर एक साल तक उसके साथ गलत कामों को अंजाम देता रहा है। बेटी की उम्र

मोबाइल में गंदी फिल्म दिखा बाप ने नाबालिग बेटी से एक साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में एक बार फिर से बाप - बेटी का रिश्ता शर्मशार हुआ है। यहां एक बाप अपनी बेटी को गंदी फिल्म दिखाकर एक साल तक उसके साथ गलत कामों को अंजाम देता रहा है। बेटी की उम्र महज 11 साल बताई जा रही है। इसके साथ कई बार उसका सौतेला बाप कई साल तक गंदा काम करता रहा। लेकिन बच्ची ने इस दौरान डर से किसी को नहीं बताया। यह घटना तेघड़ा नगर परिषद के एक वार्ड का है। वहीं पीड़िता के शोर शराबे पर ग्रामीण जुटे और पिता को पकड़ कर तेघड़ा थाने को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया। 


दरअसल, पीड़िता अपने नानी गांव में रहती थी। इस घटना के वक्त पीड़ित लड़की के मां और नानी खेत में मजदूरी करने गई थी। घर में अकेला पाकर कुकर्मी पिता ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां दियारा से घर आई।सबसे बड़ी बात है कि पीड़िता के पिता चार बार शादी कर चूका है और उसकी मां की भी यह तीसरी शादी थी। 


बताया जा रहा है कि, आरोपी की पीड़िता की मां के साथ यह चौथी शादी हुई। इससे पहले उसे तीन शादी से कोई संतान नहीं हुआ था। दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। पीड़िता की मां की यह तीसरी शादी थी। पहले पति से उसे एक लड़की और एक लड़का था। आरोपी से शादी के बाद एक लड़का हुआ है। पीड़िता ने ऑफ कैमरा बताया कि विगत एक साल से सौतेला पिता परेशान कर रहा था और कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। डर के कारण वह किसी को नहीं बता रही थी।  लड़की ने अपने माँ के घर में नहीं होने की स्थिति में अपनी सहेली से अपने साथ घटित सारी घटना को बताया गया।


इधर, तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की को बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। इधर महिला थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का बुधवार की शाम कोर्ट में बयान कराया गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता