ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में मीडिया कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल

BEGUSARAI: जिले में मीडिया कर्मियों ने सोमवार को मानवता की बेहतरीन मिसाल पेश की. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को शव के अंतिम संस्कार के लिए मदद की. नावकोठी थाना इलाके के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: जिले में मीडिया कर्मियों ने सोमवार को मानवता की बेहतरीन मिसाल पेश की. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को शव के अंतिम संस्कार के लिए मदद की. 

नावकोठी थाना इलाके के करेटांर गांव निवासी कार्तिक पासवान की बेटी की उसके रिश्तेदारों ने ही हत्या कर दी थी. सदर अस्पताल में न्यूज कवरेज के दौरान जब मीडिया कर्मियों को पता चला कि कार्तिक पासवान की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. शव के अंतिम संस्कार के लिए भी परिजनों के पास पैसे नहीं हैं.


मीडियाकर्मियों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष सुधांशु पाठक के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष आरिफ हुसैन, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, नूर आलम, अवधेश कुमार ने आपस में राशि संग्रह करने के अलावे कुछ सामाजिक सरोकार वाले लोगों से मदद लेकर पीड़ित परिवार को साढ़े सात हजार रुपए की मदद की. इसके अलावा डीएम से बात करके पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की अपील भी की है. 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता