ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मधुबनी में करंट लगने से 2 भाइयों की मौत, नवादा और बेगूसराय में डूबने से 2 लोगों की गई जान, 2 लापता

PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. दर्जनों जिलों में आफत की बारिश लगातार हो रही है. अब तक पूरे बिहार में लगभग दर्जनों लोगों की जान चली गई. मौत का सिलसिला रुकने का ना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. दर्जनों जिलों में आफत की बारिश लगातार हो रही है. अब तक पूरे बिहार में लगभग दर्जनों लोगों की जान चली गई. मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बेगूसराय और नवादा जिले का है. जहां पानी में डूबने से 2 लोगों ने दम तोड़ दी. मधुबनी में करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की जान चली गई. नवादा में अभी भी दो लोग लापता बताये जा रहे हैं. 

पहली घटना मधुबनी जिले के रहीका थाना इलाके की है. जहां नाजीरपुर मुस्लिम टोला में करंट की चपेट में आने से 2 भाइयों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मां की भी करंट लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है. जख्मी महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

वहीं, दूसरी ओर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना इलाके के चमथा तीन गांव और नवादा जिले के रजौली थाना इलाके के फुलवरिया जलाशय में दो लोग डूब गए. जिनकी मौत हो गई.  बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई. वहीं, बताया जा रहा है कि नवादा में भारी बारिश में हरदिया पंचायत के 8 गांव डूब गए हैं. बता दें कि सुअरलेटी के कैलाश भुइयां, न्यू सिंगर के बच्चू राजवंशी के बेटे गोरेलाल राजवंशी और एकंबा निवासी जमुना राजवंशी के बाढ़ से लापता होने की जानकारी सामने आई थी. उनमें से कैलाश भुइयां की डेड बॉडी को फुलवरिया जलाशय के किनारे बरामद किया गया. अभी भी दो लोग लापता बताये जा रहे हैं.