ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लव, सेक्‍स और धोखा... शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए संबंध, प्रेग्नेंट हुई लड़की तो अब हो गया ये कांड

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक हैरान करने वाला मामला सामना यहां है। यहां एक पड़ोस एक युवक ने दो साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पंचायत ने बाद मे

लव, सेक्‍स और धोखा... शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए संबंध, प्रेग्नेंट हुई लड़की तो अब हो गया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक हैरान करने वाला मामला सामना यहां है। यहां एक पड़ोस एक युवक ने दो साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पंचायत ने बाद में दोनों की शादी मंदिर में करा दी थी।  हालांकि शादी के एक सप्ताह के बाद ही ससुरालवालों ने दहेज़ के लिए युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। 


लव, सेक्स और धोखा का यह सनसनीखेज मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड नंबर 5 की है। जहां दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज होने के बाद जमानत मिलने के बाद लड़के के मां पिता ने एक बार फिर लड़की और लड़की के घरवालों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


दरअसल, तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड 5 निवासी सविता कुमारी का उसके पड़ोस के रहने वाले भविष्य कुमार के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण किया। जिस दौरान लड़की कई बार गर्भवती भी हुई तो इसका  गर्भपात करा दिया गया। लड़की के बार बार कहने के बाद जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो बात पंचायत तक पहुंची और बाद में पंचायत के स्तर पर सुलहनामा किया गया और दोनों परिवारों की सहमति से 17 मई 2023 को दोनों की शादी समस्तीपुर जिले के एक मंदिर में करा दी। 


आरोप है कि शादी के 1 सप्ताह बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करने लगे और प्रताड़ित करने लगे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने 14 जून 2023 को तेघड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़का अभी भी फरार है जबकि उसके माता-पिता ने न्यायालय से जमानत करा ली। जमानत मिलने के बाद आज एक बार फिर लड़के के माता पिता ने लड़की और उसकी मां की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का बाद पीड़ित पक्ष ने तेघरा थाना में शिकायत की है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता