ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

इश्क बना आफत ! गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हुआ युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट, अब हो गया ये कांड

BEGUSARAI : प्रेम को कुछ लोग सबसे पवित्र रिश्ता बताते हैं तो कुछ लोग इसे आफत की बड़ी वजह भी बताते हैं। ऐसे में अब प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ एक मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है।

इश्क बना आफत ! गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हुआ युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट, अब हो गया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : प्रेम को कुछ लोग सबसे पवित्र रिश्ता बताते हैं तो कुछ लोग इसे आफत की बड़ी वजह भी बताते हैं। ऐसे में अब प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ एक मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। यहां गढ़पुरा थाना क्षेत्र का कोरैय गांव करीब चार माह पहले एक लड़की अपने आशिक से साथ घर से फरार हो गई और इतने दिनों बाद वह घर वापस आई तो उसके परिजन लड़के से बदला लेने की प्लानिंग किए बैठे थे। इतना ही नहीं लड़का के घर वाले भी पूरी तरह से तैयार थे लड़की के परिजनों के भागने और फिर उसके घर वापस आने के बाद बदले की आग में झुलस रहा है। 



दरअसल, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोरैय गांव के वार्ड नंबर संख्या-नौ में स्थित ननिहाल में रह रहा समस्तीपुर जिला का हिरमिया निवासी एक युवक अपने ननिहाल के पड़ोसी परिवार की लड़की से प्रेम करता था। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में दोनों घर से फरार हो गए। जिसके बाद लड़की के ननिहाल पक्ष के लोगों ने लड़का के घर से लड़की को बरामद कर कोरैय पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों की शादी करानी चाही, लेकिन लड़का पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए तो मामला गंभीर हो गया तथा मारपीट के साथ थाना पहुंच गया। जिसमें कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। लेकिन दोनों परिवार के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई तथा दोनों के बीच कई बार मारपीट की घटना हुई। 


बताया जा रहा है कि, इस मामले में दोनों पक्षों के तरफ से  कई बार मारपीट हो चुकी है, इस घटना में कई लोग घायल हो चुके हैं। इस मामले में अबतक चार शिकायत दर्ज हो चुके हैं। जबकि, इस घटना का आरोपी लड़की भगाने के जुर्म में जेल जा चुका है। लेकिन मामला शांत नहीं हो रहा है। इसके बाद अब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चला। जिसमें घायल आधे दर्जन लोगों में से दो युवक मो. मुजीबुर एवं मो. अजमल की स्थिति काफी गंभीर है तथा निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


इधर, इस घटना में दोनों पक्षों के तरफ से कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान हदीसा खातून, अजमत धुनिया, मो. राजू तथा दूसरे पक्ष के मो. मुजीबउर एवं जाहिदा खातून समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़पुरा थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचकर काफी कोशिश के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर सभी को घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर मामले सुलझाने में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता