ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

इंटर परीक्षा के लिए बेलना पड़ा पापड़; पहुंचे लेट तो की कान पकड़ कर उठक-बैठक, फिर मिली इंट्री, देखें VIDEO

BEGUSARAI : इंटर परीक्षा के पहले ही दिन दौरान अजीबो-गरीब नजारे सामने आने लगे हैं। बेगूसराय से जो तस्वीर आयी है वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है। तस्वीरों में दिख रहा है कि किस त

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : इंटर परीक्षा के पहले ही दिन दौरान अजीबो-गरीब नजारे सामने आने लगे हैं। बेगूसराय से जो तस्वीर आयी है वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है। तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह से परीक्षा देने के लिए पापड़ बेलना पड़ता है। थोड़ी से देर पहुंचने की सजा तो भुगतनी ही पड़ेगी।


बेगूसराय के बिशनपुर स्थित उमर बालिका उच्च विद्यालय से आया एक वीडिय़ो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परीक्षा केन्द्र पर लेट पहुंचने पर छात्र को कान पकड़ कर उठका बैठक करनी पड़ रही है। दरअसल ये छात्र परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में थोड़ा लेट हो गया। फिर क्या था सेंटर के खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तो पहले ना -नुकुर की फिर कान पकड़ कर उठक-बैठक करने के बाद अंदर जाने दिया। वहीं कई छात्र सेंटर पर थोड़ी देर बाद पहुंचे तो उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया।


बता दें कि बेगूसराय में 13 फरवरी तक चलने वाली इंटर परीक्षा को लेकर 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।29 परीक्षा केंद्र में विज्ञान संकाय 18593, कला संकाय के18549 और वाणिज्य संकाय के 1594 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता